58 गावों में 5599 को लगे टीके
हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में सोमवार को टीकाकरण का महाअभियान बारिश में धुल गया। 39 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, लेकिन 5599 को ही टीके लगाए जा सके। अब मंगलवार को फिर से बड़ा अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
जिले में टीकाकरण का छठा चरण चल रहा है, देश में 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने के क्रम में सोमवार को हापुड़ में भी 58 गांवों में यह अभियान चलाया जाना था। विभाग की तैयारियां पूरी थी, लेकिन रात से ही पड़ रही बारिश से अभियान गति नहीं पकड़ सका। शाम तक सिर्फ 5599 लोगों को ही टीके लगाए जा सके।
आज इन गांवों में लगेंगे टीके
वझीलपुर खड़खड़ी, दादरी, मलकपुर, श्यामपुर, सूदना, असौड़ा, ट्याला, दोयमी, गोहरा, खय्या, अटूटा, मुक्तेश्वरा, आरिफपुर, छतनौरा, सरूरपुर, भगवानपुर, राजपुर, हिम्मतपुर, फुलडेरा, वैट, बीएम नगर, खागोई, हरौडा, सैना, दत्तियाना, कनिया, बड्ढा, भरना, नंगला बड़ी, फरीदपुर, श्यामपुर, जखेड़ा, मतनौरा, बुकलाना,, पिपलेड़ा, हसनपुर, मंढैया, निधावली, लालपुर, हिंडालपुर, बझेड़ा खुर्द, कंदौला, प्रतापपुर, खिचरा, गालंद, डूहरी, धौलाना।
इन मोहल्लों में लगेंगे टीके
सादिकपुरा, डबरिया, रमपुरा, चंडी मंदिर पिलखुवा, करीमपुरा, मुजफ्फरपुरा, नबी करीम, बझैड़ा, कासिमपुरा, सादिकपुरा, भीमनगर, मिथलेश विहार, सर्वोदय कॉलोनी, कृष्णा नगर, ओम विहार, आवास विकास।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी = कोरोना महामारी से बचाव के लिए दोनों टीके लगवाए जाने आवश्यक हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न करें। अभियान के दौरान बिना स्लॉट बुक कराए भी टीके लगवाए जा सकते हैं।