फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के नाम पर दंपती से हड़पे 82.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने के नाम पर दंपती ने हड़पे 82.10 लाख
विज्ञापन

हापुड़। मकान बेचने के नाम पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी मोहम्मद सालिम से दंपती ने 82.10 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने आईजी से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवीकरीम निवासी मोहम्मद सालिम ने बताया कि मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक जानकार व्यक्ति ने अपना मकान बेचने की बात कही थी। मकान व्यक्ति की पत्नी के नाम पर बताया गया। दोनों पक्षों के बीच मकान का सौदा एक करोड़ 25 लाख रुपये में हो गया। पीड़ित ने एनईएफटी के जरिए 82.10 लाख रुपये व्यक्ति के खाते में डाल दिए। 20 लाख रुपये बैनामे के दौरान दिए जाने तय हुए थे। इसके दंपती ने मकान का बैनामा करने से इंकार कर दिया। पांच सितंबर को पीड़ित अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर उसने आईजी मेरठ से मामले की शिकायत की है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें