फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट से होंगे स्नातक की बची सीटों पर प्रवेश

विज्ञापन
एसएसवी कॉलिज में प्रथम ओपन मेरिट का फार्म जमा करने के लिए लगी छात्रों की लाइन संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
ओपन मेरिट से होंगे स्नातक की बची सीटों पर दाखिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले के एडेड कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ओपन मेरिट 13 अक्तूबर को जारी होगी। सीसीएसयू ने वेबसाइट पर ऑफर लेटर जारी कर दिए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने पहुंचे। सीमित सीटों के चलते रेगुलर में प्रवेश को लेकर मारामारी मचनी तय है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने भी प्रवेश संबंधी तैयारी तेज कर दी है।
सीसीएसयू से स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं। जिसमें 70 फीसदी से अधिक रेगुलर सीटें भर चुकी हैं। जिले के बहुत से छात्रों का सपना डीयू में प्रवेश लेने का था। लेकिन हाई मेरिट के कारण छात्रों का सपना साकार नहीं हो सका। अब उन्हें सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में ही प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन

नगर के एसएसवी और एकेपी पीजी कॉलेज में रेगुलर की सिर्फ 522 सीटें ही शेष रह गई हैं। जबकि प्रवेश लेने वालों की संख्या हजारों में है। ओपन मेरिट में प्रवेश को लेकर जमकर मारामारी मचेगी। क्योंकि इसमें कोई भी छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेगा। इस चुनौती से निपटने के लिए कॉलेजों ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को भी कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कराए जा सकेंगे। 16 अक्तूबर से 18 तक छात्र कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में सीटों की स्थिति-
एसएसवी पीजी कॉलेज--
कक्षा भरी सीट खाली सीट
बीए 400 232
बी.कॉम 272 48
बीएससी गणित 112 48
बीएससी बॉयो 59 21
---
एकेपी पीजी कॉलेज-
बीए 280 200
13 को चस्पा होगी मेरिट
स्नातक कक्षाओं में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफर लेटर जमा कराए जा रहे हैं। 13 अक्तूबर को कॉलेज में मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। छात्र ओपन मेरिट में आकर प्रवेश ले सकते हैं।--डॉ रेनू बाला, प्राचार्या एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें