फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

हापुड़। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, स्थानांतरण पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा गया।
रैली में शिक्षक नेता नीरज चौधरी ने कहा कि पेंशन सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है। लेकिन सरकार द्वारा नई पेंशन नीति को लागू किया गया है। जिसमें सरकारी कर्मचारी पेंशन से वंचित रह जाएंगे। बीते कई सालों से इस मांग को उठाया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसके विरोध में सरकारी कर्मचारियों ने डायट परिसर से बाइक रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। वहां सीडीओ को ज्ञापन देकर, समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर 28 अक्तूबर को जिला अधिकारी कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र सिंह शिशौदिया, विजय पाल सिंह, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र जाखड़, नीरज चौधरी, इशरत अली, प्रीति शर्मा, पूनम यादव, लक्ष्मी, अलका, रेनू, रीना, रूबी, योगेश, आस मोहम्मद, सुनील, अमित भाटी, शशि शर्मा, परमेंद्र, शेखर त्यागी, हौसला प्रसाद, सुशील, उमेश, बबिता, ज्योति, विजेंद्र, प्रवीण समी, राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें