बलवापुर के जंगल से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
गढ़मुक्तेश्वर। आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि सोमवार रात गढ़ नगर और आसपास के क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेल्समैनों को ओवररेटिंग करने और अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, गांव बलवापुर के जंगल और ब्रजघाट में भी आबकारी टीम ने गश्त की। इस दौरान बलवापुर के जंगल से 30 ली कच्ची शराब बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद