फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जनसभा के लिए 60 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम

विज्ञापन
जनसभा स्थल में वॉटरप्रूफ पंडाल को तैयार करते मजदूर. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सीएम की जनसभा के लिए 60 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए छह जिलों से फोर्स मांगा गया है। वहीं चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। जनसभा के लिए 4.80 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में पंडाल लगेगा। जर्मन हैंगर स्टाइल में पंडाल लगेगा जो पूरी तरह वाटर और फायर प्रूफ होगा। वहीं, पूर्व में निर्धारित स्थान से हेलीपैड को हटाकर दूसरे स्थान पर बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे धौलाना रोड पर गांव खेड़ा स्थित 12 एकड़ का मैदान चिन्हित किया गया है। जिसमें साफ सफाई, पौधरोपण का कार्य चल रहा है। सीएम की जनसभा को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मौसम को देखते हुए जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है, जो 4.80 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल को कवर करेगा। इसमें 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अलावा गैलरी, मंच को अलग से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम की जनसभा को लेकर छह जिलों से पुलिस फोर्स मांगा गया है। इसके मद्देनजर दूसरे जिलों से पांच एएसपी, दस सीओ, 35 निरीक्षक, 110 उप निरीक्षक, 200 हेड कांस्टेबल, 350 कांस्टेबल, पांच यातायात प्रभारी निरीक्षक, दस यातायात उपनिरीक्षक, 40 यातायात कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी की मांग की गई है।
डीएम : सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जारी हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें