फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ को शेड्यूल से मिले पूरी बिजली :श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री का स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हापुड़ को शेड्यूल से मिले पूरी बिजली :श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

हापुड़। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हापुड़ जिले को शेड्यूल के अनुसार भरपूर बिजली आपूर्ति मिले, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का अधिकारी निस्तारण करें। गरीब लोगों तक योजनाओं को पहुंचाया जाए। एमडी पश्चिमांचल को समीक्षा के निर्देश दिए।
श्रीकांत शर्मा बरेली जाने के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गांव और जंगल के फीडर को अलग करने के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बेहतर बिजली आपूर्ति दी जा सके। बिजली निगम के कार्यालयों में हेल्प डेस्क लगायी जाए। जिस पर उपभोक्ता फोन कॉल के जरिए भी अपना कार्य आसानी से करा सकें। कहा कि जल्द ही पश्चिमांचल के एमडी जिला स्तर पर आकर समीक्षा करेंगे। इसके बाद श्रीकांत शर्मा ट्रेन के जरिए बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार समेत नामित सभासद डॉ. रमेश अरोड़ा, मनोज तोमर, विनीत दीवान, मनीष अग्रवाल, कपिल मुंजाल, राजेश शर्मा डिंपल, मनीष अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें