फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार लोगों को आज लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार लोगों को आज लगेगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को 38 गांवों और 11 मोहल्लों में क्लस्टर एक्टिविटी चलाकर 11 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। वहीं सोमवार को 1800 लोगों को टीके लगाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 11 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 38 गांव और 14 मोहल्लों को क्लस्टर अभियान के लिए चयनित किया गया है। सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों के बूथों पर टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को अस्पतालों पर बने 14 बूथों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 1400 लोगों ने बढ़ चढ़कर टीके लगवाए। मंगलवार के अभियान को सफल बनाने के लिए टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित बूथ की कोल्डचेन में वैक्सीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा दी गई है।
इन बूथों पर आज होगा टीकाकरण
हापुड़ ब्लॉक-असौड़ा, ट्याला, दादरी, जोगीपुरा, सरावा, बदनौली, अच्छेजा, अनवरपुर, अहमदपुर, आलमपुर, कमालपुर, उबारपुर, बाबूगढ़, छपकौली, गढ़ी, लुखराड़ा, अल्लीपुर, उपैड़ा, पटना, बाबूगढ़ छावनी, बछलौता, नवज्योति कॉलोनी, शिवचरण पुरा, नवी करीम, कोटला सादात, अयोध्यापुरी, फूलगढ़ी, तगासराय, किला कोना, काजीवाड़ा, कासमपुरा।
विज्ञापन

सिंभावली ब्लॉक-नयाबांस, फुलड़ी, वैट, फुलडेरा, फरीदपुर, कुराना, भामा, खगोई, भोवापुर, जखेड़ा, बक्सर।
पिलखुवा-डबरिया, समशाद रोड, अर्जुन नगर, राना पट्टी, सादिकपुर।
धौलाना ब्लॉक-आजमगढ़, देहपा, हिम्मतनगर, निधावली, डेहरा, पबला, जटपुरा, धौलाना।
गढ़ ब्लॉक-बदरखा, अल्लाहबक्सपुर, नवादा खुर्द, पूठ, शंकरटीला।
अपनी बारी पर लगवाएं टीका
मंगलवार को कलस्टर एक्टिविटी होगी, लोग अपने अपने क्षेत्रों में टीका लगवा सकते हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, इसलिए अपनी बारी पर टीका अवश्य लगवाएं।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें