फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के सिर पर ईंट मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग के सिर पर ईंट मारकर किया घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी बुजुर्ग को उसके ही पुत्र व पुधवधु ने सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव उपैड़ा निवासी भुल्लन ने बताया कि गलत आचरण के चलते उसने अपने पुत्र को चल-अचल संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। 22 अगस्त की शाम वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका पुत्र राजेश व पुत्रवधु सरिता वहां पहुंच गई। संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर पुत्र ने ईंट से उसके सिर पर वार कर हत्या का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और उसे बचाया। जिसके बाद दोनों हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें