फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी के जंगल में गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे दो गोतस्करों की बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी टीम से शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। मौके से दो गोवंशों के अवशेष, तीन क्विंटल गोमांस व कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूर्व में कई गोकशी की घटनाओं को कुबूल किया है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आठ अगस्त की रात गांव धनौरा के जंगल में कुछ लोगों ने गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने अवशेष दबवाकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके लिए सीओ सिटी वैभव पांडेय के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों को वारदात का पर्दाफाश करने के लिए लगाया था। शुक्रवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी स्थित ट्यूबवेल के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना के बाद सीओ सिटी एसओजी की टीम व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी सिराज घायल हो गया। इसके अलावा मेरठ के मुंडली क्षेत्र निवासी नजर इलाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी कय्यूम, थाना किठोर क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोमीन व अनीश फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें