कुत्ते को मारने पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी महिला के पालतू कुत्ते को पड़ोसी ने डंडा मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान निवासी सविता ने बताया कि उसके घर में एक पालतू कुत्ता था। पड़ोसी सुंदर उसके कुत्ते के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। दस अगस्त को सुंदर ने उसके कुत्ते को डंडे से पीटकर मार डाला। विरोध करने पर पीड़िता व उसके परिवार को धमकी देकर भगा दिया। बुधवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पशुओं को जहर देने वाला गिरफ्तार : सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र में फरवरी और मार्च 2021 में एक गिरोह के सदस्यों ने कई गांवों में दुधारू पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी। गांव ब्रह्मगढ़ी निवासी बबलू समेत कई लोगों ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने करीब 200 पशुओं को जहर देकर मारने और उनकी खाल की तस्करी की। जिसमें एक आरोपी नन्हे उर्फ शहजाद पांच माह से वांछित चल रहा था। जिसे बुधवार की रात सूचना के आधार पर बड्ढा नहर पुल से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की के वारंट भी जारी हो चुके है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।