फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर में एक रात में 4 घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
गांव लालपुर में चोरी के बाद जानकारी देती महिला। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
लालपुर में एक रात में 4 घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में सोमवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक के बाद एक घरों में चोरी को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
गांव लालपुर निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी कमलेश पुत्र विपिन, शीशपाल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर सो रहा था। रात में किसी समय दीवार फांदकर घुसे चोर उसके घर से लाखों रुपये व करीब सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं, गांव निवासी सुखपाल अपनी पत्नी सुशीला पुत्र बिनीश, पुत्रवधु अर्चना, पिंकी, पौत्र प्रदीप के साथ घर में सो रहे थे। उनके पुत्र सचिन व अंकित भारतीय सेना में हैं। उनके घर से चोर अलमारी का ताला तोड़कर करीब हजारों रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। देवेंद्र के मकान से हजारों रुपये सहित सोने चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने तसवीर कौर के मकान में चोरी को अंजाम दिया। वे अपने पुत्र योगेंद्र, सुंदर, भूपेंद्र, पुत्रवधु रेखा आदि के साथ घर पर सो रही थी। चोर घर से करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। कुल मिलाकर चारों घरों में लाखों रुपये का सामान और नकदी समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

नहीं लगी चोरों की भनक
बड़ी बात रही कि चोरों परिवारों में अधिकतर लोग घर पर ही मौजूद रहकर सो रहे थे, लेकिन किसी भी परिवार को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह आंख खुलने पर सभी को चोरी के बारे में पता चला। घटना को लेकर जहां ग्रामीण अचंभित हैं, वहीं ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है। सभी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर ली है। थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें