फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में कल से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पालियों में कल से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी के चलते करीब साढ़े तीन महीने बाद सोमवार से फिर स्कूल खुलेंगे। दो पालियों में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं चलेंगी। स्कूलों की तरफ से भी तैयारी पूरी कर ली गई है, इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
अप्रैल महीने में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई थी। जिसके चलते अप्रैल के अंत में ही स्कूल/कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। अब साढ़े तीन महीने बाद शासन के आदेश पर 16 अगस्त से स्कूलों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से सभी स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन का आदेश दिया गया है। छात्रों को नियमों का पालन करना होगा। दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद आधा घंटे का गैप होगा, फिर साढ़े 12 बजे से साढ़े चार बजे तक दूसरी पाली का आयोजन किया जाएगा।
50 प्रतिशत रहेगी उपस्थिति
स्कूलों में कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ नहीं चलाई जाएंगी। कुल छात्रों की संख्या के आधे पहली पाली में स्कूल जाएंगे जबकि आधे छात्र दूसरी पाली में जाएंगे। छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।
स्कूलों में यह रहेगी व्यवस्था
* मास्क लगा होने पर ही छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
* छात्रों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
* दो पालियों के बीच में पूरी कक्षाओं को सैनिटाइज कराया जाएगा।
* विद्यालयों में छात्रों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
* कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर, सीटिंग प्लान बनाया गया है।
शासन से नामित अधिकारी करेंगे जांच
कोविड की गाइडलाइन का पालन कर, विद्यालयों को चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसके निरीक्षण को शासन से ही अधिकारी नामित किए गए हैं, जो किसी भी समय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर सकेंगे।
गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन
शासन द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर जो गाइडलाइन दी गई है, उसी का पालन कर सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। उनके लिए विद्यालय में बेहतर व्यवस्था की गई है।--डॉ पंकज अग्रवाल, स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष।
संक्रमण से बचाव के पर्याप्त इंतजाम
विद्यालयों में संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम किए गए हैं। छात्रों को एंट्री के दौरान सैनिटाइज कराया जाएगा। कक्षाओं में सीटिंग प्लान सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर ही तैयार किया गया है। --अभिषेक त्यागी, स्कूल संचालक।
विज्ञापन

गाइडलाइन से कराया अवगत
जिले के सभी विद्यालयों को कोरोना से बचाव की गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्कूल खुलने पर निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।--निशा अस्थाना, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें