रेलवे स्टेशन पर परिजन को बच्ची सौपती जीआरपी।
- फोटो : HAPUR
जीआरपी ने बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलवाया
हापुड़। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को जीआरपी को ने बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ का आभार जताया।
जीआरपी चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के वैशाली निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बच्ची वंशिका के साथ अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। परिजन पिलखुवा स्टेशन पर उतर गए, लेकिन ट्रेन चलने से बच्ची ट्रेन में ही रह गई। परिजनों से बिछड़ने पर बच्ची रोने लगी। ट्रेन के हापुड़ पहुंचने पर जीआरपी एसआई नीरज कुमार त्यागी, कांस्टेबल यज्ञ देव आर्य व आरपीएफ टीम ने बच्ची को रोता हुआ देखकर चुप कराया।
जीआरपी स्टाफ ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। बच्ची के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ का आभार जताया।