फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ और मिले
विज्ञापन

हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हापुड़ को 50 करोड़ रुपये की धनराशि और मिली है। अब कुल मिलाकर जिले को 720 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है और किसानों की भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है। अगले कुछ दिनों में भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जोरों पर है। इसके लिए जिले से शासन को अनुमानित 765 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी गई थी। जिले को अभी 670 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी थी। जबकि कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन द्वारा शासन को 272 करोड़ रुपये की डिमांड भेेजी गई थी। इसके सापेक्ष जिले को करीब 15 दिन पहले यूपीडा द्वारा 175 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब इसी धनराशि के सापेक्ष 50 करोड़ रुपये की धनराशि और प्राप्त हो गई है। इस बजट से अब हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर में किसानों से बैनामे का कार्य तेजी से हो सकेगा। अब कुल अनुमानित 765 में 720 करोड़ रुपये की धनराशि जिले को प्राप्त हो चुकी है। मात्र 45 करोड़ रुपये की धनराशि ही शेष बची है।
विज्ञापन

अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण, किसानों की वितरित किए 611 करोड़
शासन द्वारा हर हाल में अगस्त माह में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहण करना है। इसके लिए जिले में लगातार किसानों की भूमि के बैनामे किए जा रहे हैं। अभी तक जिले में 90 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। करीब 1600 किसानों को 611 करोड़ की धनराशि अधिग्रहण के लिए वितरित की जा चुकी है। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 34 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। हापुड़ में यह हाईवे 29 गांवों से होकर निकलेगा। इसमें हापुड़ तहसील के सात और गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव शामिल है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे की भूमि खरीद के लिए जिले को 50 करोड़ का बजट और मिला है। अब अनुमानित 765 करोड़ के सापेक्ष जिले को अभी तक 720 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। जल्दी ही अधिग्रहण पूरा हो जाएगा।-जयनाथ यादव, एडीएम, हापुड़।
हाईवे निर्माण के लिए कब कब जारी हुई धनराशि-
दिनांक जारी धनराशि
17 दिसंबर 2020 25 करोड़
8 मार्च 2021 115 करोड़
28 मई 2021 300 करोड़
01 जुलाई 2021 55 करोड़
20 जुलाई 2021 175 करोड़
10 अगस्त 2021 50 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें