फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रेलवे रोड पर भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने रेलवे रोड पर भूमि से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर तहसील प्रशासन ने पुलिस बल व जेसीबी मशीन की मदद से करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस पर कुछ लोगों द्वारा चारदीवारी कर कब्जा किया हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। लेकिन टीम कार्रवाई कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर करीब 1400 वर्ग मीटर बंजर जमीन है। इस सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। सोमवार को कुछ लोगों की शिकायत पर एसडीएम सत्यप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मंगलवार को भूमि की पैमाइश के बाद कब्जामुक्त की कार्रवाई शुरू की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों की एसडीएम और कब्जा हटाने वाली टीम से जमकर नोकझोंक हुई। जेसीबी मशीन की मदद से प्लॉट की चारदीवारी को तुड़वाकर प्रशासन की ओर से बोर्ड लगवा दिया गया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि कुछ आसपास के लोगों को इस बात का शक था कि उनके मकानों को इस जद में लिया जाएगा। इसलिए मामले का विरोध किया गया। समझाने के बाद लोग शांत हो गए और भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें