फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान ढाई माह के बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सक पर गलत इलाज कराने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। वहीं, चिकित्सक का कहना है कि बच्चे के फेफड़े में संक्रमण अधिक था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। बच्चे को रेफर करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

गांव गोंदी निवासी वसीम का ढाई माह के बेटे उमेर की तबीयत खराब होने के बाद सोमवार शाम परिजन उसे शिवपुरी में स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। जबकि चिकित्सक का कहना है कि बच्चे गंभीर हालत में लाया गया था, उसे मेरठ जाने की सलाह दी गई थी। लेकिन परिजन वहीं भर्ती कराने की जिद करने लगे। बच्चे के फेफड़ों में अत्यधिक संक्रमण था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें