फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक भेजकर बैंक खाते से निकाले 1.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक भेजकर बैंक खाते से निकाले 1.20 लाख रुपये
विज्ञापन

हापुड़। साइबर ठगों ने अलग अलग मामलों में तीन लोगों से विभिन्न तरीकों से खातों से नकदी निकाल ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने पुराने मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
दिल्ली रोड पर चमरी निवासी युवक का कार्यालय है। उसके कार्यालय पर राजीव विहार निवासी गुड्डू कार्य करता है। 12 अप्रैल की दोपहर को कर्मचारी गुड्डू ने बताया कि उसके अंबेडकरनगर दिल्ली निवासी जीजा अरुण उसे फोन पे पर कुछ रुपये भेजना चाहते हैं। लेकिन उसके मोबाइल पर फोन पे नहीं हैं। ऐसे में उसने अपना नंबर कर्मचारी को दे दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर दो नामों से दो लिंक आए। लिंक खोलते ही उसके खाते से अलग-अलग धनराशि के साथ कुल 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गुड्डू, अरुण, राजीव कुमार और विनोद नेगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव सबली निवासी प्रिंस शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब सवा पांच बजे उसके पास एक नंबर से फोन आया। उसने उसके खाते में दस हजार रुपये डालने की बात कही और झांसे में ले लिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक मेसेज आया, जिसे खोलते ही उसके खाते से नौ हजार रुपये कट गए।
उधर, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम होशियारपुर गढ़ी निवासी दीपक सिंह ने बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक की बाबूगढ़ शाखा में है। उसके खाते से 20 मई को उसके कई बार में 74 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंबरों के आधार पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें