फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली 1500 टन यूरिया की रैक, समितियों पर पहुंचा स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिली 1500 टन यूरिया की रैक, समितियों पर पहुंचा स्टॉक
विज्ञापन

हापुड़। जिले के लिए यूरिया का 1500 टन स्टॉक मिला है, रैक आने के बाद समितियों पर सप्लाई करा दी गई है। बाजार में निजी कंपनियों का यूरिया भी 600 टन से अधिक है। जिला कृषि अधिकारी ने तीनों तहसील क्षेत्र के किसानों से फीडबैक लेकर, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। कालाबाजारी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
बरसात के मौसम में धान व चारे की फसल में यूरिया की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यूरिया की उपलब्धता को लेकर डीओ द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था। सोमवार को 1500 टन यूरिया की रैक जिले को आवंटित हुई। रैक से ट्रकों के माध्यम से जिले की सभी समितियों को स्टॉक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

कृषि अफसरों का दावा है कि जिले के बफर गोदाम में भी पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टॉक मौजूद है। बरसात के कारण कुछ समितियों पर खाद देरी से पहुंचा, लेकिन वहां व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है। इसके अलावा किसानों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। डीएम के आदेश पर कालाबाजारी रोकने के लिए उर्वरक केंद्रों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। जिसमें एक दुकान का रविवार को लाइसेंस भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

खाद की नहीं होगी किल्लत
जिले की किसी समिति पर खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। 1500 टन यूरिया की रैक मिली है, जिसे समितियों पर भिजवा दिया गया है। किसानों से फीडबैक लिया जा रहा है। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त नजर रखी गई है। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें