फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल सी के फर्जी प्रमाणपत्र से गई ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल सी के फर्जी प्रमाणपत्र से गई ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी
विज्ञापन

हापुड़। कंप्यूटर सेंटर से मिले ट्रिपल सी के फर्जी प्रमाण पत्र से ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी चली गई। ग्राम विकास अधिकारी ने नगर के एक कंप्यूटर शिक्षा के सेंटर के संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
मोहल्ला शक्ति नगर निवासी गजेंद्र शिशौदिया ने बताया कि वर्ष 2013 में उसे ट्रिपल सी (सीसीसी) कोर्स करना था। इसके लिए उसने भगवानपुरी निवासी परिचित नितिन गोयल से संपर्क किया। नितिन का रेलवे रोड पर जैड नेट कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर के नाम से सेंटर है। एक अक्तूबर 2013 को अपना सीसीसी में प्रवेश के लिए आवेदन जमा किया था। परीक्षा के लिए सीसीसी परीक्षा प्रवेश पत्र में उसकी माता का नाम गलत दर्शाया गया। इसकी शिकायत जब उसने नितिन से की तो उसने नाम ठीक कराने का आश्वासन दिया था। 30 दिसंबर 2013 को उसने मेरठ में परीक्षा दी। जिसमें वह पास हो गया। नवंबर 2014 में नितिन ने पीड़ित को सीसीसी का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया था। जिसमें उसकी माता का ठीक दर्ज नहीं था। नितिन ने नाम ठीक कराने के नाम पर पीड़ित से मूल निवास प्रमाण पत्र, अन्य दस्तावेज व संशोधन फीस के नाम पर दो हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह बाद नितिन ने पीड़ित को नया प्रमाण पत्र दिया था, जिसमें माता का सही नाम बाला देवी दर्ज था। वर्ष 2016 में पीड़ित ने ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा, फिजिकल व साक्षात्कार होने के बाद 11 अक्तूबर 2018 को उसे हापुड़ में नियुक्ति मिल गई। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर 2020 को जिला ग्राम विकास विभाग ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए सीसीसी प्रमाण पत्र के फर्जी होने की जानकारी दी। इस आधार पर विभाग द्वारा बर्खास्त कर दिया गया। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में है। आरोप है कि इस मामले की उसने नितिन से शिकायत की। इस पर नितिन व उसके साथी सुन्नवर ने पीड़ित को हत्या की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि नितिन व उसके साथी सुन्नवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें