फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर पशु अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : GARH
विज्ञापन
सड़कों पर पशु अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा तटीय गांव पुष्पावती पूठ में पशुओं के अवशेष सड़कों पर पड़े मिलने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा सफाई कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण महेश केवट ने बताया कि बुधवार को ईद उल अजहा पर कुर्बानी के बाद लोगों ने पशुओं के अवशेषों का सही ढंग से निस्तारण करने के बजाए खुले में ही डाल दिया। जबकि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में ना छोड़ा जाए। गांव में कई स्थानों पर पशु अवशेष दिखाई दिए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में महेश यादव, कलुआ केवट, दिनेश, कुलदीप, मिथुन केवट, बब्बर केवट, मुकेश शर्मा, अमित, जीत केवट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शकुंतला का कहना है कि पशुओं ने एक-दो स्थानों पर पशु अवशेष छोड़ दिए थे। सुबह ही सफाई कराकर अवशेष हटवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें