फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमगाएंगी गांव की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर लाइट से जगमगाएंगी गांव की गलियां
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वर्चुअल संवाद में मिले विकास के मंत्र के बाद नवनिर्वाचित युवा प्रधान खासे उत्साहित हैं। प्रधानों का कहना है कि वह गांव में सोलर लाइटें लगवाएंगे और सड़कों की सूरत बदलेंगे। गांव को कोरोना मुक्त करने के साथ सफाई, साफ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे।
गांव -शाहपुर जट्ट / 6000 आबादी
प्रधान -मनोज कुमार
उम्र- 32
शैक्षिक योग्यता - हाईस्कूल
पृष्ठभूमि- मनोज गांव के साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले 2010 में भी प्रधान चुने गए थे।
मेरा संकल्प --
-गांव के 95 प्रतिशत रास्ते पक्के हैं बाकी रास्तों को बनवाया जाएगा।
-गांव के मुख्य मार्ग पर एक बड़ा द्वार बनवाया जाएगा। सोलर लाइटें लगवाएंगे।
-सफाई, सैनिटाइजेशन, कोरोना जांच कराना।
-पात्र लोगों को पेंशन, राशन कार्ड बनवाये जाएंगे।
शाहपुर जट्ट गांव की सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। कुछ रास्तों के नीचे हो जाने के कारण यहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। गांव में नाले बनाये जाने की आवश्यकता है। ऐसे में जब तक नाले की समस्या का समाधान नहीं होता। गांव में जलभराव की स्थिति भी ऐसी ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव -कस्तला कासमाबाद / 14000 आबादी
प्रधान -प्रदीप तोमर
उम्र-41
शैक्षिक योग्यता - इंटरमीडिएट
पृष्ठभूमि- प्रदीप तोमर किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। खेती करते हैं। इससे पहली योजना में इनकी माता कुसुम लता प्रधान थीं।
मेरा संकल्प --
-गांव में सड़कें पक्की कराएंगे। हाईमास्ट सोलर लाइट लगवाएंगे।
- पात्रों को पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
-सफाई, सैनिटाइजेशन कराएंगे। मास्क एवं दो गज दूरी के प्रति जागरुकता बढ़ाएंगे।
गांव कस्तला कासमाबाद में प्राचीन देवी मंदिर है। जिसकी आसपास के क्षेत्र में काफी मान्यता है। यहां काफी संख्या में लोग आकर मत्था टेकते हैं। गांव की मुख्य समस्या बिजली के खंभों को गलियों में लगवाना है। कुछ गलियों में खंभे नहीं हैं। इस योजना में इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें