फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में तब्दील होगा दत्तियाना का पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में तब्दील होगा दत्तियाना का पीएचसी
विज्ञापन

हापुड़। गांव दत्तियाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी में तब्दील कराया जाएगा। ग्राम प्रधान की पहल पर सीएमओ द्वारा इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। एक दर्जन से अधिक गांव इस पीएचसी से जुड़े हैं, जिनके उपचार के लिए यहां पर्याप्त संसाधन नहीं है। कोविड महामारी को लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर आदि की भी व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
गांव दत्तियाना की आबादी करीब आठ हजार है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां लोगों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए पीएचसी का संचालन किया जा रहा है। उपचार के लिए चिकित्सकों की भी तैनाती है। लेकिन उपचार के संसाधन पर्याप्त नहीं हैं, कोरोना महामारी में इस गांव के काफी लोग संक्रमित हुए। हालांकि अब संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पति रजनीश त्यागी ने पीएचसी को सीएचसी में तब्दील कराने के लिए सोमवार को वह सीएमओ कार्यालय पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या व संसाधनों की कमी से अवगत कराया। जिस पर सीएमओ ने उक्त पीएचसी को सीएचसी में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया है।
रजनीश त्यागी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से गांव सुरक्षित रहे, इसलिए अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर, आईसीयू की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि मरीजों को बाहर के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
पीएचसी के सीएचसी में बदलने पर संसाधनों में बढ़ोत्तरी के साथ ही दत्तियाना, माधापुर, तिगरी, बिरसिंहपुर, खईया, फरीदपुर, धनपुरा, बुकलाना, पीरनगर, मंढैया के ग्रामीणों को उपचार सुविधा का काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तालाबों की सफाई को सौंपा ज्ञापन-
ग्राम प्रधान द्वारा गांव में तालाबों की साफ सफाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया कि संक्रामक बीमारी फैल रही हैं, ऐसे में तालाबों की साफ सफाई कराई जानी आवश्यक है। एसडीएम ने जल्द राहत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें