कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
हापुड़। हापुड़ के गढ़ रोड स्थित भीम नगर में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शहर कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल और शहर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक निखिल वत्स ने सचिन कुमार को महासचिव, संजीव कुमार को संयुक्त सचिव, विक्रम सिंह और विपिन कुमार को सेवादल में सचिव मनोनीत किया गया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह है। सेवादल देश प्रेम और राष्ट्र हित से जुड़ा एक ऐसा संगठन हैं। जो सामाजिक कार्यों में लोगों की हमेशा सेवा करता हुआ आया है। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने मनोनयन पत्र सौंपने से पहले पदाधिकारियों के घर की छत पर कांग्रेस पार्टी का झंडा भी लगाया। सेवादल के शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, जितेंद्र सिंह, सभासद भीम सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अनूप कुमार कर्दम, अरुण चौधरी, कुसुम लता, निसार पठान खान, समीर आदि रहे। संवाद