फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्यों का 13 को खत्म हो रहा कार्यकाल, डीएम होंगी प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं सदस्यों का 13 को खत्म हो रहा कार्यकाल, डीएम होंगी प्रशासक
विज्ञापन

हापुड़। ग्राम प्रधानों के बाद 13 जनवरी की आधी रात को जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। 14 जनवरी से जिलाधिकारी हापुड़ प्रशासक होगी। पूरे पांच साल के कार्यकाल में दो अध्यक्षों के हाथों में जिला पंचायत की कमान रही। हालांकि पहले सपा समर्थित रजनी लता खटीक के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद भाजपा की अमृता कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इस पूरे कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्यों ने जिले भर के गांवों में करीब 89.41 करोड़ से विकास कार्य कराए गए और अभी भी करीब नौ करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं।
जिले में 19 जिला पंचायत सदस्य विभिन्न वार्डों से चुने जाते हैं। शुरूआत में पूर्व अध्यक्ष रजनी लता खटीक और इसके बाद वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार की अगुवाई में इस पूरे कार्य काल में काफी विकास कार्य हुए। हालांकि कोरोना काल के चलते कुछ दिनों तक विकास कार्य बंद रहे। जिला पंचायत के आंकड़ों के अनुसार पूरे कार्यकाल में 89.41 करोड़ के विकास कार्य कराए गए। इसमें पूर्व अध्यक्ष रजनीलता खटीक का कार्यकाल 14 जनवरी 2016 से मार्च 2018 तक रहा जिनके द्वारा 17 करोड़ के कार्य कराए गए। जबकि इसके बाद राजनीतिक उठापटक के चलते रजनी लता खटीक के खिलाफ अविश्वास लाया गया और 24 मार्च को भाजपा की अमृता कुमार अध्यक्ष बनीं। अमृता कुमार के कार्यकाल में जिले में कुल 72.41 करोड़ से विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में करीब 17 करोड़, वर्ष 2017-18 में 2.47 करोड़, 2018-19 में 20.85 करोड़, 2019-20 में 21.46 करोड़ व अंतिम वर्ष 2020-21 में 27.63 करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में छोड़े गए टेंडरों के माध्यम से वर्तमान में भी 8.95 करोड़ के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
----
पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए काम
- वर्ष 2020 में जिला पंचायत हापुड़ का पहली बार 2020 में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिला
- गंगा मेले में 2018 में पहली बार मुख्यमंत्री का भाग लेना
- मेला स्थल पर एकल चेंजिंग रूम, शौचालयों का निर्माण
- 2.08 करोड़ की लागत से गोहरा में डीपीआरसी भवन निर्माण कराना
- 3.74 करोड़ की लागत से जिला पंचायत के नए भवन का कार्य अंतिम चरण में
- गंगा द्वार के सुंदरीकरण और कांजी हाउस का निर्माण कार्य
जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। इस कार्यकाल में हापुड़ जिला पंचायत का पूरा ध्यान जिले के विकास पर केंद्रित रहा। कोरोना संक्रमण से प्रभावित वर्ष होने के बावजूद पूरा कार्यकाल बेहतर रहा।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय के अनुसार इस कार्यकाल में जिला पंचायत की यह कोशिश रही कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ राजस्व की बढ़ोत्तरी भी की जाए। आय के मामले में जिला पंचायत ने 2.60 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 3.46 करोड़ की वसूली की गई।
जिला पंचायत द्वारा विकास कार्यों पर खर्च धनराशि
वर्ष धनराशि
2016-17 17.0 करोड़
2017-18 2.47 करोड़
2018-16 20.85 करोड़
2019-20 21.46 करोड़
2020-21 27.63 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें