फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी समेत 6 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी समेत 6 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को हापुड़ सीएचसी के स्टॉफ समेत 6 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिन्हें आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जबकि सात मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों में जवाहरगंज का एक, अहमदपुर नया गांव का एक, सीएचसी हापुड़ का एक, शिवपुरी के दो, न्यू भीमनगर का एक मरीज शामिल है।
संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4333 पहुंच गई है। जबकि 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4203 हो गई है, जबकि 67 का उपचार किया जा रहा है। जबकि 63 की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। 30,4275 लोगों के स्वास्थ्य की अब तक जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें