फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के अंदर टीपी नगर में शिफ्ट हों ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह के अंदर टीपी नगर में शिफ्ट हों ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

हापुड़। शहर में जाम की स्थिति सुधारने के लिए एक बार फिर जिला प्रशासन और हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने कमर कसी है। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में ट्रांसपोर्टरों को स्थानांतरित करने के लिए दो माह का समय दिया गया है। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा व्यवसायियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यह निर्णय सोमवार को प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने भूखंड आवंटित कराने वाले ट्रांसपोर्टरों से ट्रांसपोर्ट नगर योजना में स्थानांतरित होने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी मांगी। बैठक में मौजूद ट्रांसपोर्टर्स द्वारा लॉकडाउन का हवाला देते हुए आर्थिक मंदी के कारण ट्रांसपोर्ट नगर योजना में व्यवसाय शिफ्ट करने में असमर्थता व्यक्त की गई। साथ ही योजना में सुरक्षा, बिजली, जल आपूर्ति, सीवर, पानी लाइन, सार्वजनिक शौचालय, साफ-सफाई आदि की मांग की गई। जिनके जवाब में प्राधिकरण अफसरों ने बताया कि बिजली की लाइन चालू है। आवंटी ऊर्जा निगम से कनेक्शन ले सकते हैं। पानी व सीवर लाइन भी तैयार हैं। व्यवसायियों के द्वारा अपने व्यवसाय योजना में स्थानांतरित करने पर तत्काल जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस चौकी के माध्यम से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बाईपास निर्माण के बाद शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री की व्यवस्था लागू किए जाने तथा प्रवर्तन कार्रवाई प्रारंभ किए जाने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि योजना में बुकिंग ऑफिस के दो व गोदाम के 40 भूखंड आवंटन के लिए अभी भी खाली हैं। जिनकी नीलामी 22 सितंबर को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिन ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को अभी तक भूखंड आवंटित नहीं हुए हैं वह इस नीलामी में प्रतिभाग कर भूखंड प्राप्त कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ट्रांसपोर्टर दो माह के अंदर अपना व्यवसाय ट्रांसपोर्ट नगर योजना में शिफ्ट कर लें अन्यथा प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किए जाएं। शहर को जाम मुक्त करने के लिए इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री का सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन

बैठक में एचपीडीए ओएसडी दिनेश कुमार, एसडीएम सत्यप्रकाश, अधिशासी अभियंता निरंकार सिंह तोमर, ईओ जितेंद्र कुमार आनंद, सीओ राजेश सिंह, अवर अभियंता सुभाष गौतम, अंगद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें