फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में तैनात लगभग तीन सौ कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, काम ठप करने की चेतावनी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर पालिका में करीब तीन सौ कर्मचारियों को अभी तक अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने अब काम ठप करने की चेतावनी दी है। इधर नगर पालिका ईओ और चेयरमैन एक-दूसरे पर मामला टाल रहे हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना काल में भी वह लगातार काम कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। आरोप है कि कर्मियों द्वारा कई बार पालिका के अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष से वेतन दिलाने की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से वेतन संबंधित फाइल पर संस्तुति कर पालिकाध्यक्ष को भेज दी है। पालिकाध्यक्ष स्तर पर फाइल रुकी हुई है।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका की चेयरमैन गीता गोयल का कहना है कि कार्य नहीं करने के कारण केवल कर निरीक्षक का वेतन रोका गया है। बाकी सभी कर्मचारियों के वेतन की संस्तुति कर फाइल पालिका को भेज दी गई है। उनके स्तर पर किसी का भी वेतन नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें