फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री का बैग चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री का बैग चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ढाबे पर रोडवेज बस से उतरे एक यात्री का दो युवकों ने बैग चोरी कर लिया। ढाबा संचालक ने साथियों की मदद से एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। यात्री ने कोतवाली में तरहीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली निवासी हर्ष भारद्वाज ने मंगलवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह आनंद विहार से रोडवेज बस द्वारा बरेली वापस लौट रहा था। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में बस एक अनुबंधित ढाबे पर रुकी। जहां वह भी अन्य सवारियों के साथ खाना खाने के लिए बस से उतर गया। हर्ष ने बताया कि खाना खाने के बाद जब वह बस में गया, तो सीट पर रखा उसका बैग गायब मिला। जिसमें एक लैपटॉप समेत अन्य सामान था। जिसकी सूचना उसने बस चालक व परिचालक को दी। ढाबे और आसपास के क्षेत्र में तलाश करने के बाद भी बैग नहीं मिला। जिसके बाद ढाबा संचालक शादाब उसे साथ लेकर स्याना चौराहा की तरफ गया तो कुछ दूरी पर दो युवक बैग के साथ दिखाई दिए। पीड़ित ने बताया कि ढाबा संचालक ने अपने साथियों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें