फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्का कुआं मंदिर की भूमि से हटेगा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्का कुआं मंदिर की भूमि से हटेगा कब्जा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। प्राचीन नक्का कुआं मंदिर के बाहर की तरफ कब्जा करने वाले दुकानदारों समेत अन्य लोगों को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जगह खाली करने का आदेश दिया है। जिसमें आसपास के लोगों में खलबली मची हुई है। एसडीएम ने आठ दिन बाद पुलिस प्रशासन को साथ लेकर अवैध कब्जा हटाने की बात कही है।
विज्ञापन

शासन के सख्त निर्देश पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन अवैध कब्जों को खाली कराने में पूरी तरह से जुट गया है। रोजाना नए-नए स्थानों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिसे लेकर रविवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने नक्का कुआं प्राचीन मंदिर के भवनों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राचीन नक्का कुआं मंदिर के बाहर की तरफ कुछ लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसको लेकर सिजरे की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों की सूची बनाकर डीएम को रिपोर्ट देकर कब्जा मुक्त अवश्य कराया जाएगा। जिसके बाद डीएम से वार्ता कर पर्यटन विभाग से मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। इस संबंध में वहां पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं, यदि वह लोग आठ दिन के भीतर मंदिर और उसकी भूमि के पास हो रहे अवैध कब्जे को खाली नहीं करते हैं, तो पुलिस बल के साथ प्रशासन खुद कब्जा हटाएगा। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से कब्जाधारक ब्रह्मपाल गिरि, नरेंद्र गिरि और महेश गिरि को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें