फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलवाई में नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलवाई में नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव खिलवाई में तेंदुए का वन विभाग नहीं पकड़ पा रहा है, इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। डरे हुए किसान अपने खेतों पर काम करने के लिए भी नहीं जा रहे हैं।
गांव झड़ीना की तरह गांव खिलवाई के किसानों को भी तेंदुए और शावक का डर सताने लगा है। खेतों पर पानी लगाने और अन्य काम करने के लिए जाने वाले किसान भयभीत रहते हैं। शुक्रवार को कपिल त्यागी ने वन विभाग टीम को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि खेत पर लगी ट्यूबवेल पर एक तेंदुआ और शावक दिखाई दिया था। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग टीम ने जांच करते हुए गांव में पिंजरा लगवाया। लेकिन अभी तक तेंदुआ और शावक पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वन विभाग टीम द्वारा गश्त नहीं की जा रही है, कहीं इस तरह की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को न भुगतना पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि जब से गांव खिलवाई में तेंदुए के घूमने की सूचना मिली है, तभी से वन विभाग टीम लगातार गश्त कर रही है, ग्रामीणों को घबराने की जरुरत नहीं है, यदि किसी ग्रामीण को तेंदुआ दिखता है, तो बिना देर करे, वन विभाग टीम को सूचना दें, जिससे समय से कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें