फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 47 सिलिंडरों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में 47 सिलिंडरों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बहादुरगढ़ में मिनी ट्रक से अवैध रूप से लाए गए 47 सिलिंडर बरामद किए वहीं गढ़ में एक दुकान पर छापा मारा गया जहां से छह सिलिंडर बरामद कर अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया गया। दोनों मामलों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि तहसील रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान दुकान के अंदर एलपीजी के घरेलू सिलिंडर से 5 किलोग्राम के सिलिंडर में रिफिलिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 6 एलपीजी सिलिंडर बरामद हुए, इसके अलावा रिफिलिंग के उपकरण, तराजू भी बरामद की गई। पूछताछ में दुकान संचालक सुधीर कुमार ने बताया कि वह छोटे सिलिंडरों में गैस रिफिल करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी से पुलिस टीम ने अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडर वितरण कर रहे मिनी ट्रक को कब्जे में लेते हुए 47 सिलिंडर बरामद किए है। वाहन चालक जुबैर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह जनपद बुलंदशहर की एक गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर बहादुरगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में आपूर्ति करता है, लेकिन आरोपी एलपीजी भंडराण और बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सीओ पवन कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें