फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम : पारा पहुंचा 43 डिग्री, 65 मरीजों को हीट स्ट्रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का सितम : पारा पहुंचा 43 डिग्री, 65 मरीजों को हीट स्ट्रोक
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ गए हैं, शुक्रवार को गढ़ रोड सीएचसी में 65 मरीज पहुंचे। मरीजों की भीड़ के कारण उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। जांच में सभी हीट स्ट्रोक से पीड़ित मिले। डी-हाईड्रेशन से शरीर में काफी कमजोरी आ गई थी, वहीं 88 मरीज डायरिया के आए। बुखार के मरीजों की भी काफी संख्या रही।
फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 16 से 18 डिग्री का अंतर है। 44 डिग्री तापमान शरीर के लिए ठीक नहीं है, इस तापमान के संपर्क में आए कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में इन दिनों इस बीमारी के मरीज बढ़ गए हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर मरीज की हालत अधिक बिगड़ती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में नए और पुराने पर्चे पर इलाज के लिए 1430 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक भारी भीड़ लगी रही। चिकित्सकों की कमी के कारण उपचार के लिए मरीजों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि अस्पताल से उपचार पाकर घर लौटने में मरीजों को तीन घंटे से भी अधिक समय लगा।
वातावरण में धुंध से नेत्र रोगी बढ़े
वातावरण में छाई धूल से नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आंखों में जलन, पानी आना आम समस्या बन गई है। इनका उपचार कराने के लिए 122 मरीज ओपीडी में पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल आनंद ने बताया कि भीषण गर्मी में नेत्र रोगी आंखों को बार बार साफ पानी से धोएं, बाहर निकले समय चश्मा जरूर लगाएं।
पेट और सिर दर्द से लोग परेशान
जनरल ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों ने पेट में जलन और सिर में दर्द की परेशानी बतायी। फिजिशियन डॉ अशरफ ने बताया कि गलत खानपान और शुष्क मौसम की वजह से यह बीमारी बढ़ रही है। अधिक पानी का सेवन राहत दिलाएगा।
विज्ञापन

ओपीडी में आए मरीजों की स्थिति
हीट स्ट्रोक---65
बुखार-----137
डायरिया----88
पेट संक्रमण--176
हड्डी रोगी--104
नेत्र रोगी----112
-हीट स्ट्रोक के लक्षण-
* सिर दर्द होना, चक्कर आना।
* त्वचा व नाक का खुश्क हो जाना
* ज्यादा पसीना आना, मांसपेशियों में ऐंठन व कमजोरी
* उल्टी आना, ब्लड प्रेशर बढना, बेहोशी आना।
-बचाव के तरीके-
*अधिक से अधिक पानी और लिक्विड डाइट लें
*धूप में शरीर को ढंक कर रखे,
*मोटे गर्म और गहरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें
*कच्चे आम का पना, शिकंजी, छाछ, लस्सी का सेवन करें।
*खाली पेट घर से न निकलें
कोट-
गर्मी के कारण बीमार पड़कर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। चिकित्सकों को आदेश किए गए हैं। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है, भर्ती की सुविधा भी अस्पतालों में है।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें