फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों का नया रिकॉर्ड बना पर जीत का अंतर हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटों का रिकॉर्ड बना पर जीत का अंतर हुआ कम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के हरेंद्र सिंह तेवतिया ने गठबंधन प्रत्याशी को 26015 मतों से हराकर दोबारा सीट पर भाजपा को जीत दिलाई है। रिकॉर्ड मत हासिल करने के बाद भी जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा।
विज्ञापन

समाजवादी-रालोद गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र चौधरी और भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह तेवतिया के बीच कांटे की टक्कर होने से इस बार चुनाव काफी रोचक बना हुआ था। भाजपा समर्थक जीत का दावा तो कर रहे थे, लेकिन अंतर काफी कम माना जा रहा था। मतगणना के बाद नतीजे सामने आने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। हरेंद्र सिंह तेवतिया ने रिकॉर्ड तोड 1,03,444 वोट हासिल की। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र चौधरी को 26,015 मतों से हराया है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के दौरान डॉ. कमल सिंह मलिक ने 91,086 वोट लेकर बसपा के प्रशांत चौधरी को 35,294 मतों से हराया था। हरेंद्र सिंह तेवतिया ने पिछले चुनाव में भाजपा को मिले मतों से 12 हजार 358 मत अधिक हासिल किए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जीत का अंतर सिमट गया। (संवाद)
विज्ञापन

पिछले तीन चुनाव में प्रमुख पार्टियों से जुड़े प्रत्याशियों को मिले वोट
वर्ष 2007
सपा मदन चौहान 46852
भाजपा रामनरेश रावत 39641
बसपा राहुल ढाना 36865
वर्ष 2012
सपा मदन चौहान 82816
बसपा फरहत हसन 64617
रालोद रविंद्र चौधरी 32467
भाजपा कृष्णवीर सिरोही 3832
वर्ष 2017
भाजपा डॉ. कमल सिंह मलिक 91086
बसपा प्रशांत चौधरी 55792
सपा मदन चौहान 48810
निर्दलीय सतपाल यादव 15089
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें