फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों के खाते से निकाले 34300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों के खाते से निकले 34300 रुपये
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने गढ़-बहादुरगढ़ क्षेत्र के तीन युवकों के बैंक खातों से हजारों की रकम निकाल ली। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी अनुज कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका बचत खाता पीएनबी की भैना शाखा में है। 28 फरवरी की रात करीब सवा नौ बजे उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। जिसके बाद 1 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे दोबारा उसके खाते से 4300 रुपये निकाले गए, जबकि न तो वह बैंक गया और न ही किसी एटीएम से पैसे निकाले। बैंक शाखा पहुंचकर जानकारी की गई, तो पता चला कि एईपीएस (विशेष आधार भुगतान प्रणाली) के जरिए उसके खाते से नकदी निकाली गई है। इसके अलावा गांव नेकनामपुर नानई निवासी कुलदीप कुमार के खाते से 10 हजार और नवीन कुमार के खाते से भी 10 हजार रुपये एईपीएस के माध्यम से निकाले गए हैं। बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है। जल्द साइबर ठगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें