फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के नयागांव और कस्बे में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नयागांव में पड़के गए आरोपी से शराब और उपकरण भी बरामद किए, वहीं नगर में पकड़े गए आरोपी से अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए।
विज्ञापन

गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब की भट्ठी चलने की सूचना मिली। जिसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई और नयागांव के जंगल में पहुंचकर छापा मार कार्रवाई की, जहां पर एक युवक शराब की भट्ठी चलाता हुआ मिला। जिससे 80 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण जिसमें ढक्कन, ड्रम, पाइप और प्लास्टिक की कैन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुद का नाम दिनेश निवासी गड़ावली बताया। गढ़ सीओ ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने गढ़ कस्बे में ठंडी सड़क से एक युवक से हरियाणा मार्का के 144 अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम बोबी निवासी बदरखा गढ़ बताया। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें