ट्वीट कर योगी और अन्य भाजपा नेताओं को उड़ाने की धमकी
हापुड़। लेडी डान नाम के एक ट्वीटर एकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के प्रमुख नेताओं की गाड़ियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ट्वीट करने के बाद हापुड़ पुलिस को टैग भी किया गया है।
ट्वीट में लिखा गया है कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ हैं। भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा। लखनऊ रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और मेरठ में दस स्थानों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई है। एक ट्वीट भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह की तरफ से किया गया। जिसमें योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर उड़ाने की बात कही। हालांकि बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। एसपी दीपक भूकर का कहना है कि प्रथम दृष्टया अराजक तत्व की शरारत लग रही है। सर्विलांस की टीम एकाउंट की पूरी जानकारी निकाली रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।