बहादुरगढ़ थाने के पास दुकान में हुई चोरी के वारदात के बारे में जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : GARH
बहादुरगढ़ थाने से 20 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाने से चंद कदमों की दूरी पर गढ़-स्याना रोड पर चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसके बावजूद भी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बहादुरगढ़ थाने से केवल 20 मीटर की दूरी पर गढ़-स्याना रोड पर मार्केट हैं। जिसमें धीर सिंह निवासी गांव डहरा की पशु आहार, मिंटू निवासी सालौनी की स्पेयर पार्टस और आनंद की परचून की दुकान हैं। मंगलवार की रात चोरों ने तीनों दुकानों के ताले और शटर तोड़ लिए। चोरों ने तीनों दुकानों में से नकदी, स्पेयर पार्टस समेत परचून का सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकानों के ताले टूटे देखकर दुकानदारों को सूचना दी। तीनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि दुकानों पर पहुंचकर जांच की गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद