फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी को पकड़ने के लिए दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने ठगी के आरोपी को पकड़ने के लिए दी दबिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राजस्थान की सवाई माधोपुर कोतवाली में तैनात एसआई उम्मेद लाल पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को सिंभावली थाने पहुंचे। जहां से सिंभावली पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव बीरमपुर में ठगी के एक आरोपी की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

एसआई उम्मेद लाल ने बताया कि सवाई माधापुर क्षेत्र के गांव रावल निवासी मक्खन मीणा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार बीरमपुर निवासी महबूब ने एक ऑनलाइन साइट पर अपनी कार बेचने का विज्ञापन दिया था। जिसे देखकर उसने महबूब से कार खरीदने के संबंध में वार्ता की। सौदा तय होने के बाद आरोपी के कहने पर उसने 23,200 रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। वहीं सिंभावली पुलिस ने बताया कि जिस आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस ने दबिश दी थी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। जिसकी तलाश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें