फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुना करने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर हड़पे 3 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम दोगुना करने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में दंपती ने पड़ोस के गांव में रहने वाली एक महिला को रकम दोगुना करने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी रचना चौहान ने बताया है कि मार्च 2020 में उसके पास पड़ोसी गांव नानई निवासी पिंकी और उसका पति मंशाराम उसके घर आए थे और बताया था कि क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी है, जिसमें पैसा निवेश करने पर जमा रकम के अनुसार 18 माह में दोगुना होकर पैसा वापस मिलेगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दंपती ने विश्वास दिलाकर उन्हें झांसे में लेकर तीन लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपियों से समय पूरा होने पर तीन लाख रुपये वापस मांगे तो टाल-मटोल करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि जब उसके घर पहुंचकर पैसों का तगादा किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दंपती ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया है। जिससे वह काफी परेशान है। गत वर्ष जब बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद मजबूरन उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें