फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने रोडवज बस पर किया पथराव

विज्ञापन
गढ़ में बस पर हुए पथराव की घटना के बारे में बताती पीड़िता बस परिचालक नेहा। - फोटो : GARH
विज्ञापन
कार सवारों ने रोडवज बस पर किया पथराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर कार और रोडवेज बस में साइड लगने को लेकर हुए विवाद के बाद समझौता होने के बाद भी कार सवारों ने रोडवेज बस पर पथराव किया, जिसमें पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया।
रोडवेज बस चालक विशाल अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की देर शाम को वह मेरठ के सोहराब गेट डिपो से आजमगढ़ के लिए बस लेकर निकला था। जिसमें परिचालक संजय कुमार भी बस में मौजूद थे। पीड़ित बस चालक ने बताया कि जनपद मेरठ के भटीपुरा में बस पहुंची तो आगे चल रही एक कार में बस की साइड लग गई थी, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो मौके पर पहुंची किठौर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। जिसके बाद वह बस गढ़ की तरफ लाने लगा। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही बस गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई में पहुंची तो कार चालक अपने साथ दूसरी कार लेकर आया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक युवक बैठे हुए थे और बस के आगे कार लगाकर बस को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जिसमें विरोध करने पर आरोपी युवकों ने बस पर ईंट पत्थरों से पथराव करना शुरु कर दिया। जिसके बाद चालक बस को कोतवाली लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।

गढ़ में रोडवेज बस डिपो में भयभीत होकर बैठे यात्री।- फोटो : GARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें