फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान कम होते ही कोहरे ने दी दस्तक

विज्ञापन
शाम के समय मेरठ रोड पर छायी धुंध संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
तापमान कम होते ही कोहरे ने दी दस्तक
विज्ञापन

हापुड़। तापमान घटते ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह और शाम हल्के कोहरे की शुरूआत हो गई। बुधवार को तापमान भी न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवंबर माह की शुरुआत से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई थी। लेकिन अभी तक ठंड और कोहरा कम था। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह से कोहरा बढ़ जाता है। लेकिन इस बार राहत थी। लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल जाएगा। जल्दी ही कोहरे का असर बढ़ेगा। बूंदाबांदी की भी आशंका भी है। अभी तक दिन के तापमान बढ़ा हुआ है और केवल रात में ही ठंड महसूस हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी गिरेगा। मौसम विज्ञानी हंसराज सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

289 पहुंचा एक्यूआई
ठंड के साथ प्रदूषण के स्तर में भी कमी दर्ज नहीं हो रही है । हवाओं की सुस्त रफ्तार के कारण यह स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी जिले का एक्यूआई 289 रहा। चिकित्सकों ने सांस रोगियों को घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें