गढ़ में स्याना बस स्टैंड के सामने हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : GARH
स्कूल बस और कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन घायल
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर स्कूल बस और कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
जनपद बदायूं के बिसौली निवासी संजय कुमार गुप्ता रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में भाग लेने मेरठ आए हुए थे। सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ बिसौली लौट रहे थे। जैसे ही कार स्याना बस स्टैंड के सामने पहुंची तो स्याना की तरफ से आ रही एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। कार में सवार संजय, पत्नी अनुपम और बेटा शौर्य घायल हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान स्कूल बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।