फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार में सवार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी जावेद मंगलवार की सुबह गांव से सिंभावली आ रहा था। कार में भतीजे अयान व आरिश भी उसके साथ थे, जिन्हें जावेद स्कूल छोड़ने के लिए चला था। रास्ते में उसे गांव के ही रहने वाले बच्चे अनु, भूमि और सपना मिल गए। जावेद ने उन्हें भी स्कूल तक छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया। नहर पटरी पर गांव नवादा के निकट अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उसने तेजी से ब्रेक लगा दिए। जिससे कार अनियंत्रित होकर नहर पटरी किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा कर पलट गया। घटना में जावेद समेत अयान, आरिश, भूमि, अनु और सपना घायल हो गए। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर घायल बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें