फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद, महिला ने आत्महत्या की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद पर महिला ने आत्महत्या की कोशिश की
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति से विवाद के बाद कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर उसे बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला का शुक्रवार दोपहर पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति घर से बाहर निकल गया, वहीं महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। दोपहर करीब दो बजे महिला ने कमरे में लगे सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला की चीख निकलने पर पड़ोसी और मकान मालिक मौके पर पहुंच गए और दरवाजा न खुल पाने पर सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे की दीवार तोड़कर उसे बाहर निकाल लिया। पति ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें