फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर शो और रंगीन फव्वारा बनेगा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा तट पर चल रहा लेजर शो। - फोटो : GARH
विज्ञापन
लेजर शो और रंगीन फव्वारा बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान ब्रजघाट के शहरी मेले में लेजर शो और रंगीन फव्वारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। दिन ढलने के बाद लेजर शो के माध्यम से क्षेत्र का पौराणिक और एतिहासिक महत्व दिखाया जाएगा।
3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से ब्रजघाट गंगा तट पर लेजर शो-रंगीन फव्वारे का निर्माण जल निगम द्वारा कराया जा चुका है। जिसके चलने से गंगा तट का नजारा रंगीन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, गंगा सभा आरती समिति के कपिल नागर, विशाल गोयल ने बताया कि जिस समय लेजर शो चलाया जाता है, गंगा तट पर हजारों की भीड़ एकत्र हो जाती है। मेलावधि में भी गंगा आरती के साथ ही यह मुख्य आकर्षण होगा। जल निगम के एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान भी प्रतिदिन लेजर शो और रंगीन फव्वारा चलाया जाएगा। ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु इसका आनंद उठा सकें । (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें