फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पंचायत में मांगी माफी, देर शाम किया सरेंडर

विज्ञापन
गांव भगवंतपुर में किसानों से माफी मांगते भाजपा नेता कमल त्यागी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
भाजपा नेता ने पंचायत में मांगी माफी, देर शाम किया सरेंडर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सोशल मीडिया पर किसानों के लिए अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डालने के मामले में आरोपी भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए हैं। मुकदमा दर्ज होने और भाकियू के हंगामे के बाद भाजपा नेता ने शनिवार को भरी पंचायत में माफी मांगी। जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हो गया है। किसानों ने भाजपा नेता को माफ करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी भी दी।
नगर निवासी भाजपा नेता कमल त्यागी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर लखीमपुर खीरी की घटना में धरना प्रदर्शन करने वाले किसानों को खालिस्तानी बताते हुए पोस्ट डाली थी। जिसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता और किसानों में आक्रोश पनप गया और भाजपा नेता कमल त्यागी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में हंगामा किया। किसानों की तहरीर पर पुलिस ने कमल त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया, जिन्होंने गिरफ्तारी न होने पर टोल फ्री कराने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

भगवंतपुर में हुई पंचायत
शनिवार को गढ़ क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में किसानों और भाकियू की पंचायत हुई। जिसमें भाजपा नेता कमल त्यागी भी पहुंचे। कमल त्यागी ने किसानों से माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की भूल न करने की बात कही। जिसके बाद काफी देर तक किसानों व भाकियू नेताओं के बीच वार्ता हुई । सभी ने सहमत होकर कमल त्यागी को माफ कर दिया। किसानों व कमल त्यागी के बीच हुए समझौते की लिखित सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। वहीं भविष्य में इस प्रकार की गलती होने पर कमल को चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर विक्रम सिंह, कुशलपाल आर्य, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश त्यागी, सरदार कुंवर सिंह, जीते चौहान, पीके वर्मा, ज्ञानेश्वर त्यागी, रामपाल सिंह, रणवीर सिंह, सचिन त्यागी, लखविंदर सिंह, माखन सिंह, बृजपाल सिंह, उमेश सिंह, परमजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, रोनू, परवेज चौधरी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट -
सीओ पवन कुमार का कहना है कि एफआईआर के आधार पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, वादी प्रतिवादी का केस न्यायालय में पहुंचेगा। न्यायालय के आदेश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें