युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 17 हजार निकाले
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एटीएम मशीन से रुपये निकालने के दौरान मदद कराने के बहाने युवक से 17 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई निवासी शाहिद ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह शुक्रवार को गढ़ में चौपला पर एटीएम से नकदी निकालने आया था। उसने अपने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने चाहे, लेकिन रुपये नहीं निकाले। एटीएम मशीन पर पहले से ही एक युवक खड़ा था। उसने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया और मशीन में खराबी आने की बात कही। जैसे ही वह दूसरे एटीएम पर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर 17 हजार रुपये की राशि निकलने का मेसेज आया। उसने एटीएम पर पहुंचकर अज्ञात युवक की तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिला। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर ठगी के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
इस तरह से अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाते संबंधी जानकारी साझा न करे। जिससे कभी भी ठगी हो सकती है। वहीं फ्राड कॉल से भी सतर्क रहे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को बैंकों के पास संदिग्ध दशा में घूमने वाले व्यक्ति पर नजर रखने के लिए दिशानिर्देश दिए हुए हैं। पवन कुमार, सीओ