गोवंश से भरा ट्रक पकड़ने के बाद गढ़ कोतवाली के बाहर एकत्र गोरक्षा दल व भाजपा कार्यकर्ता.
- फोटो : GARH
हाईवे से हिंदू संगठन ने पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर हिंदू संगठन ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंशों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। ट्रक से बरामद गोवंशों को ब्रजघाट की गोशाला में भेजा दिया है।
शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे पंजाब की तरफ से मुरादाबाद को एक ट्रक जा रहा था। ट्रक से पशुओं की आवाज आने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को संदेह हुआ और ट्रक का पीछा करते हुए ब्रजघाट टोल प्लाजा तक पहुंच गए। जहां पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोक लिया, जिसमें चालक और परिचालक वहां से भागने का प्रयास करने लगे। जिसको कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और ट्रक को पीछे से खुलवाया। जिसमें 12 गोवंश बंद थे।
हिंदू जागरण मंच गढ़ ब्लॉक संयोजक संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से हाईवे पर इस तरह के वाहनों पर नजर बनाए रखने के लिए भी मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, रवि चौहान, अमन अग्रवाल, अशोक चौधरी, संदीप चौधरी, जतिन सैनी, राहुल प्रजापति समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेशनल हाईवे पर ट्रक के माध्यम से गोवंशों की तस्करी कर ले जाने वाले पकड़े गए आरोपी किशोरी और राजू निवासी पंजाब पर पशु क्रूरता और पशु तस्करी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा ट्रक को सीज कर दिया गया है।