फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे पर लटका मिला तीन बच्चों के पिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे पर लटका मिला तीन बच्चों के पिता का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बहादुरगढ़ निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी अनवार (27 वर्ष) तीन बच्चों का पिता था। जिसका शव बृहस्पतिवार की देर शाम परिजनों को घर के एक कमरे में चुन्नी से छत के पंखे पर लटका मिला। युवक का शव फांसी पर टंगा देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बहादुरगढ़ चौकी प्रभारी सरवन गौतम पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शव को नीचे उतरवाया। जिसके बाद परिजनों से पूछताछ की गई। सरवन गौतम ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, आत्महत्या समेत अन्य कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें